भानुप्रतापपुर में धूमधाम से यात्रा निकालकर मां दुर्गा को अर्पित की गई विशाल चुनरी

भानुप्रतापपुर में धूमधाम से यात्रा निकालकर मां दुर्गा को अर्पित की गई विशाल चुनरी

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर में मां दुर्गा मंदिर (बिजली ऑफिस) से राम जानकी हनुमान मंदिर होते हुए मां दुर्गा मंदिर (दुर्गा नयापारा ) तक मां दुर्गा माता की विशाल मनोकामना पूर्ति चुनरी यात्रा बड़े भव्य रूप से धूमधाम से निकली गई। मनोकामना पूर्ति चुनरी यात्रा में क्षेत्र के देवी, देवता, पुजारी, माता सम्मिलित हुए और क्षेत्र के खुशहाली की कामना करते हुए मां दुर्गा को चुनरी अर्पित की गई। पूरे चुनरी यात्रा में दुर्गा माता की भक्त माता, बहनों द्वारा बैंड बाजा के धुन पर माता का भजन गाते हुए पैदल कई किलोमीटर तक क्षेत्र के खुशहाली हेतु मनोकामना पूर्ति के लिए चुनरी लेकर पैदल जाकर दुर्गा नवापारा में मां दुर्गा माता को चुनरी अर्पित किया गया। तत्पश्चात मंदिर द्वारा मां भक्त माता, बहनों को फलाहार वितरित कर उन्हें सिंगार का सामान, माता का चुनरी वितरित किया गया एवं माता का सिंगार किया गया। इस चुनरी यात्रा के सफल आयोजन  हेतु हिंदू रक्षा समिति ने सभी आम जनता, माता, बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।