सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची प्रेमलता अग्रवाल का निधन
रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की चाची प्रेमलता अग्रवाल (पति – बिशन लाल अग्रवाल), राजेंद्र गल्ला भंडार, रामसागर पारा, रायपुर का शनिवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से अग्रवाल परिवार सहित समूचे समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. प्रेमलता अग्रवाल की अंतिम यात्रा रविवार, 29 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे मौलश्री विहार (वीआईपी रोड), रायपुर से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
प्रेमलता अग्रवाल सरल, धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार एवं समाज के प्रति समर्पण और संस्कारों की जो मिसाल प्रस्तुत की, वह सदैव स्मरणीय रहेगी।
वे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल एवं आशा (गोंदिया) की माताजी थीं तथा पूरनलाल, कैलाश, राजेंद्र प्रसाद, गोपालकृष्ण, बृजमोहन अग्रवाल (सांसद एवं पूर्व मंत्री), अशोक, विजय (अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष), योगेश एवं यशवंत की चाची थीं।

admin 




