युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 का भव्य समापन

युवा शक्ति को आगे बढ़ाना ही विकसित छत्तीसगढ़ की असली दिशा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर स्थित राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित टी-20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया और जिले के खेल प्रेमियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी तथा आईपीएल जैसे बड़े मंचों पर अपना हुनर दिखा चुके हैं। समापन मैच में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और खड़गपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि लखीराम अग्रवाल से उनका विशेष आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने जीवन भर धैर्य और संघर्ष का परिचय दिया तथा अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और समाज सेवा के कार्यों में अपना जीवन समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्यसभा सांसद के रूप में भी लंबे समय तक सक्रिय रहे। उनकी स्मृति में आयोजित इस टी-20 प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और 9 दिनों तक चले इस आयोजन ने बिलासपुर के खेल प्रेमियों को नया उत्साह दिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लोग क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव रखते हैं और बड़ी संख्या में मैदान में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में खेलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत प्रदेश में खेल अधोसंरचना और प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी भी की जा रही है। बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों में लाखों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो प्रदेश की खेल प्रतिभा को नई दिशा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में देश के दूसरे और दुनिया के चौथे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया गया है, जिसका नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रदेश में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर की पावन धरा पर अटल परिसर का लोकार्पण करते हुए स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल को भावपूर्ण स्मरण किया जा रहा है। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष करते हुए प्रेरणा का स्रोत बने रहे।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष धन्यवाद दिया तथा केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, कमिश्नर सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह तथा क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।