न्याय यात्रा का जोन अध्यक्ष पार्षद बंटी होरा और कामरान अंसारी ने किया जोशीला स्वागत

न्याय यात्रा का जोन अध्यक्ष पार्षद बंटी होरा और कामरान अंसारी ने किया जोशीला स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ न्याय की मांग करने गिरौदपुरी धाम से रायपुर गांधी मैदान तक 125 किलोमीटर की पदयात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली गई। जो आज रायपुर मिनी माता परिसर में जब पहुंची तब दृश्य बेहद जोशीला दिखा। ज़ोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष व पार्षद बंटी होरा व पार्षद कामरान अंसारी के नेतृत्व में युवा साथियों और वार्ड की महिलाओं ने न्याय यात्रा का जोशीला स्वागत किया।

स्वागत में सबसे पहले मिनी माता व महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। उसके बाद प्रदेश भर में ऐसे बढ़ते अपराधों  को देखते हुए बंटी होरा ने महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए लाठियों का वितरण दीपक बैज के हाथों से करवाया।कहा कि आज गांधी जयंती है और हम भी अहिंसा के राह में चलने वाले लोग हैं,पर आज प्रदेश में अपराधों को देखते हुए महिलाओं को उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए लाठियों का वितरण किया जा रहा है।

 छत्तीसगढ़ की जनता की सुरक्षा और उनके हक के लिए सफल आंदोलन करते हुए 125 किलोमीटर से पैदल चल कर आने वाले हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने महात्मा गांधी बने बालक को 11 कदम थाल में गुलाब जल से स्वागत किया और पदयात्रियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। साथ में सभी पद यात्रियों को बंटी होरा के तरफ से शरबत वितरण किया। न्याय यात्रा का स्वागत बेहद जोश से भरा और गरिमामयी हुआ।