कुम्हारी हादसे में अब तक 11 कर्मचारियों की मौत,सीएम विष्णुदेव साय ने किया दुख व्यक्त

कुम्हारी हादसे में अब तक 11 कर्मचारियों की मौत,सीएम विष्णुदेव साय ने किया दुख व्यक्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप दुर्ग जिले के कुम्हारी में   केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों से भरी बस के खाई में गिरने से अब तक 11 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। प्लांट से बस में सवार 40 कर्मचारी लौट रहे थे। इस दौरान बस पलटकर नीचे 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  भीषण हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि "दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।"