अंतराष्ट्रीय शिरोमणि साहित्य सम्मान से सम्मानित हुई डॉ. अलका यादव

अंतराष्ट्रीय शिरोमणि साहित्य सम्मान से सम्मानित हुई डॉ. अलका यादव

जांजगीर-चांपा से संवाददाता राजेश राठौर की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के साथ हिन्दी साहित्य के शिक्षा विकास व उत्थान के लिए बेहतर व प्रभावी काम करने पर बिलासपुर की साहित्यकार जीवन धारा नमामि गंगे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अलका यादव को पंजाबी सभा मास्को रूस के तत्वाधान मे जगन्नाथ हिन्दी महाविद्यालय कण्णूर केरल के व्दारा अंतराष्ट्रीय शिरोमणि साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की संयोजक डॉ मोनिका देवी शर्मा, सहसंयोजक के रूप में डॉ अलका यादव रही, इनको सम्मान मिलने से पीएनएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा एवं समस्त प्राध्यापक के साथ अंचल के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है।