उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपत्नीक मां बम्लेश्वरी के दरबार में टेका मत्था

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपत्नीक मां बम्लेश्वरी के दरबार में टेका मत्था

मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की

रायपुर/डोंगरगढ़। उपमुख्यमंत्री अरुण साव सपत्नीक रविवार को चैत्र नवरात्र के छठवें दिन डोंगरगढ़ पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम साव  ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मनोकामना ज्योति कलश के दर्शन किए। इससे पहले डोंगरगढ़ पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने  स्वागत किया। वहीं राजनांदगांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से स्वागत किया।