मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनसभा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में 27,28 और 30 अप्रैल को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनसभा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में 27,28 और 30 अप्रैल को

जांजगीर-चांपा से संवाददाता राजेश राठौर की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनसभा 27 ,28 व 30 को जांजगीर-चांपा लोकसभा के तीन अलग अलग विधानसभा में होगी। सीएम साय 27 को कसडोल विधानसभा के लवन में, 28 को अकलतरा विधानसभा के ग्राम पहरिया में व 30 को पामगढ़ विधानसभा के शिवरीनारायण में विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष मे प्रचार करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर क्षेत्र के आमजन व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री साय अपने सहज सरल अंदाज से प्रदेश की जनता के बीच में जाकर भाजपा के सभी ग्यारह लोकसभा प्रत्याशी के लिए भाजपा के कमल निशान पर बटन विजयी बनाने की अपील आमजनता से कर रहे हैं। विष्णुदेव साय के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेताओं ने जनसभा के लिए उच्च स्तरीय तैयारी शुरू कर सभी प्रभारियों को अलग अलग जवाबदारी दे दी है। मुख्यमंत्री के साथ में अन्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरूण साव,मंत्री ओपी चौधरी,टंकराम वर्मा, खुशवंत साहेब, गौरीशंकर अग्रवाल, नारायण चंदेल,सासंद गुहाराम अजगले, कृष्णकांत चन्द्रा, खिलावन साहू, दिनेश जांगीड, कमला पाटले, गुलाब चंदेल, सुभाष जालान, सनम जांगडे,धनीराम धीवर,सौरभ सिंह संयोगिता जुदेव,लीलाधर सुलतानीया, प्रशान्त सिंह ठाकुर सहित हजारों कार्यकर्ताओं व आमजनता की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।