मुठभेड़ पर भूपेश बघेल का बयान दुर्भाग्यजनक : गृह मंत्री विजय शर्मा

मुठभेड़ पर भूपेश बघेल का बयान दुर्भाग्यजनक : गृह मंत्री विजय शर्मा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फर्जी एनकाउंटर वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय बघेल ने तीखा पलटवार किया है। भूपेश बघेल का बयान दुर्भाग्यजनक है। 
माओवादी संगठन ने अपने पत्र में भी 50 नक्सलियों से मारे जाने की बात कबूली है। भूपेश बघेल को अपने बयान पर जवानों से माफी मांगना चाहिए। अगर माफी नहीं मांगते हैं, तो जनता इसका जवाब देगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज तक की सबसे बड़ी सफलता सुरक्षा बलों को मिली है। इसके लिए जवानों को मैं बधाई देता हूं। नक्सलियों के मांद में घुसकर नक्सलियों में सर्जिकल स्ट्राइक जैसा किया है। नक्सलियों के पास इंसास मिलती है, एके 47 मिलतीहै। देश के खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र है।