ग्रामीण मंडल कांकेर में महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं का किया गया सम्मान

ग्रामीण मंडल कांकेर में महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं का किया गया सम्मान

कांकेर। ग्रामीण मंडल कांकेर अंतर्गत ग्राम पूसवाड़ा में बुधवार को महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं का श्रीफल व तिलक लगाकर स्वागत वंदन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने कहा विधानसभा चुनाव में किए गए हर वादे को पूरा किया जा रहा है। मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जा रहा है। जनपद सदस्य ईश्वर कावड़े ने कहा हर विवाहित महिला को राज्य सरकार 1000 हजार रुपए महतारी वंदन योजना के तहत दे रही है। पूर्व बोनस की राशि सभी किसानों को मिल चुका है। धान की अंतर की राशि मिल चुकी है। ठीक इसी तरह राज्य व केंद्र हर योजना का लाभ लेने लोगो को प्रेरित किया। सभा का संचालन महामंत्री प्रकाश चंद निषाद ने किया। कार्यक्रम को आभार व्यक्त सक्ति केंद्र संयोजक राकेश नायक ने किया। इस मौके पर ईश्वर सिन्हा, शिशपाल नाग, संकर भास्कर,मंडल अध्यक्ष नारायण पोटाई, द्वारिका साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।