कांकेर,महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा से सांसद चुनने हुआ मतदान,शाम 5 बजे तक 72 प्रतिशत वोटिंग

कांकेर,महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा से सांसद चुनने हुआ मतदान,शाम 5 बजे तक 72 प्रतिशत वोटिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा से सांसद चुनने जनता ने बढ़चढ़कर मतदान किया। सर्वाधिक वोटिंग कांकेर लोकसभा में 73.50 प्रतिशत हुई। राजनांदगांव लोकसभा में 71.87 प्रतिशत और महासमुंद लोकसभा में 71.13 प्रतिशत वोटिंग हुई। निर्वाचन आयोग द्वारा यह जानकारी दी गई। बता दें कि राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान का समय तय था। वहीं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। अंतिम समय में कतार में लगे लोगों को नियम के अनुसार मतदान करने दिया गया। इसी तरह राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ।

कांकेर लोकसभा में दोपहर 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

अंतागढ़ – 73.00,भानुप्रतापपुर  75.00,डौंडीलोहारा  72.41,
गुण्डरदेही 71.70,कांकेर 76.00,केशकाल  73.58,संजारी बालोद 72.56,सिहावा 74.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

महासमुंद लोकसभा में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

बसना 71.07,बिन्द्रानवागढ़ 78.84,धमतरी 70.16,खल्लारी 66.34,कुरूद 74.40,महासमुंद 64.90,राजिम 72.02, सरायपाली 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ।

राजनांदगांव लाेकसभा में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

डोंगरगांव 73.23,डोंगरगढ़ 68.83,कवर्धा 70.20,खैरागढ़ 75.25,खुज्जी 75.22,मोहला मानपुर 75.00,पंडरिया 68.30,
राजनांदगांव 72.48 प्रतिशत  मतदान हुआ।