लखेश्वर बघेल ने बेलपुटी-2 करहाभाटा पहुंचकर माता दुर्गा और भौरया माता का दर्शन किया

लखेश्वर बघेल ने बेलपुटी-2 करहाभाटा पहुंचकर माता दुर्गा और भौरया माता का दर्शन किया

जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट

जगदलपुर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल किंजोली पहुंच कर मां दुर्गा पूजा अर्चना कर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए कामना किया। अंदरूनी क्षेत्र में भी परिवेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से करहाभाटा वासियों का यह जुड़ाव अद्भुत है।

गांव की माता बहनें द्वारा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के आगमन पर मुख्य चौराहे से लेकर मंदिर स्थल तक अलग-अलग जगहों पर बाजा, गाजा, फटाके, के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक बघेल ने कहा की इस गांव की जनसंख्या दृष्टि कम हैं फिर भी लाखों लोगों को एक सिख देने का कार्य कर रही हैं आप लोगों में सामंजसय एकता बहुत मजबूत रूप से दिख रही है अगर हमें अपनी संस्कृति, ग्राम देवी देवताओं के प्रति सजग रहते हुए एकजुट होना तब हमारी मानव जीवन का उद्देश्य सिद्ध होगा।