22 अप्रैल को जेपी नड्डा की विशाल आमसभा,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा स्थल का लिया जायजा

22 अप्रैल को जेपी नड्डा की विशाल आमसभा,उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने सभा स्थल का लिया जायजा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार (22 अप्रैल) को मुंगेली जिले के लोरमी  लपहुंचेंगे। यहां वे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सभा स्थल एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने तैयारियों को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, लोरमी की पावन भूमि पर जेपी नड्डा का आगमन होने जा रहा है। क्षेत्र के हजारों देवतुल्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साहित है। जनसभा में लाखों की भीड़ जुटेगी। वहीं
जेपी नड्डा के आने से पूरा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा मय होगा।