उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1008 श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन के लिए किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1008 श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन के लिए किया रवाना

अयोध्या से राममय होकर लौटेंगे सभी श्रद्धालु : डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना

रायपुर/बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने मंगलवार को बिलासपुर में अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए 1008 श्रद्धालुओं को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। इससे पहले डिप्टी सीएम  साव ने कहा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन का आपको सौभाग्य मिला है। रामनवमी के शुभ अवसर पर दर्शन की व्यवस्था की गई है।

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने हमारी कई पीढ़ी ने 500 सालों तक संघर्ष किया है। प्रभु राम के दर्शन के लिए आप जा रहे हैं। आप सब छत्तीसगढ़ के लिए आशीर्वाद लेकर आयेंगे। सभी श्रद्धालुओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मध्य क्षेत्र के संघ चालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के आप सभी साक्षी बनेंगे। रामनवमी पर इस कार्यक्रम से अभिभूत हूं। आप सभी की यात्रा निर्विघ्न हो। आप राममय होकर आएंगे।

राम दर्शन कराने वाले फिल ग्रुप के प्रवीण झा ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव को बताया कि 1008 श्रद्धालु 20 बसों से जा रहे हैं। ये दर्शन भगवान हनुमान जी की कृपा से हो रही है।

कार्यक्रम में आरएसएस के छत्तीसगढ़ सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अमर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, प्रफुल्ल शर्मा,अरुण सिंह चौहान, राजकुमार उपस्थित रहे।