कांग्रेस नेताओं की सभी बदजुबानी का जवाब देने तैयार है भाजपा : गुलाब सिंह चंदेल

कांग्रेस नेताओं की सभी बदजुबानी का जवाब देने तैयार है भाजपा : गुलाब सिंह चंदेल

जांजगीर-चांपा से संवाददाता राजेश राठौर की रिपोर्ट 

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने भाजपा कार्यालय जांजगीर मे प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के द्वारा लगातार अपशब्द कहे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी उनकी बदजुबानी के एक एक शब्द के जवाब देने को तैयार है। बस्तर कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने कहा कि कवासी जीतेगा मोदी मरेगा, राजनांदगांव की नामांकन सभा में चरणदास महंत का अमर्यादित बयान आया था कि मोदी को लाठी से मारकर चीन भेज देना चाहिए। कांग्रेस विधायक के मंच पर रहते हुए इसी हफ्ते गिरफ्तार हुए नक्सली सूरजू टेकाम ने कहा था कि भाजपा के लिए वोट मांगने आने वालों को काट देना चाहिए, बाद में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत भी हुई थी। पंजाब में पीएम मोदी के प्रवास के दौरान उन्हें घेर कर मारने की साजिश रची गई थी। प्रधानमंत्री बाल बाल बचे थे। खालिस्तानियों की रैली में मर जा मोदी मर जा मोदी के नारे लगते रहे है। भाजपा की केन्द्र में सरकार बनते हुए और देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनते हुए देख पूरी कांग्रेस पार्टी बौखलाहट में किसी भी हद तक जा सकती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर अंबेश जांगड़े लीलाधर सुल्तानिया पुरुषोत्तम शर्मा राम त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी सहप्रभारी मनोज मिश्रा पंकज अग्रवाल अभिमन्यु राठौर संतोष लहरे चंद्रकांत रात्रे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।