Raipur Crime: बाइक खरीदने से नाराज पिता का बेटे ने किया मर्डर
रायपुर। राजधानी रायपुर के गोबरा नवापारा में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के कोड़ीपारा का है।
बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से वार किया था। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन घायल पिता को बचाया नहीं जा सका।
मृतक संतोष साहू का बेटे राहुल साहू के साथ बाइक खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। अक्सर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। घटना के पूर्व भी विवाद के बाद बेटे ने हसिया से अपने पिता पर जानलेवा हमला किया था।
पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

admin 









