अंतिम बूथ के व्यक्ति तक पहुंच भाजपा का सदस्य बनाना हमारा पहला लक्ष्य : सांसद महेश कश्यप

अंतिम बूथ के व्यक्ति तक पहुंच भाजपा का सदस्य बनाना हमारा पहला लक्ष्य : सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट 

सदस्यता अभियान के तहत गुडरा,कोकावाड़ा पहुंचे सांसद

जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप  ने गुरुवार (3 अक्टूबर ) के बीजेपी सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम सुकमा जिले के गुडरा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर  महेश कश्यप ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की।

सांसद ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है। जब हम लोग उस तक पहुंचते नहीं हैं तो उसको पीड़ा होती है। तब वह उन संकीर्णताओं के दायरे में आता है, जो जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती है।
सांसद कश्यप ने कहा इन स्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि "राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम।

अपने संबोधन में  सांसद कश्यप ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

भारत के अंदर केवल बीजेपी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन रही थी. कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है।

भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, मण्डल अध्यक्ष अमर पोयम, पटेल हड़मा राम पोडियामी, पेरमा टोकडू पोडियामी, सरपंच पति हांदा पोडियामी, पूर्व सरपंच गंगी मड़कामी, सियान मुक्का राम पोडियामी, कोसा मरकाम, भाजपा पदाधिकारी विक्की भदौरिया, रमेश यादव, परदेशी राम नाग, राजकुमार कश्यप, ईश्वर मरकाम सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।