मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ स्थानों पर वज्रपात और अंधड़ की संभावना है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। वहीं सरगुजा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मध्य और दक्षिण क्षेत्र में तीन दिन बाद बारिश की तीव्रता में तेजी आ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और भारी वर्षा हो सकती है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रह सकता है। राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यत: में रहने की संभावना जताई है।