पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की अंतिम यात्रा में शामिल हुए डॉ. रमन व कुमार विश्वास

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की अंतिम यात्रा में  शामिल हुए डॉ. रमन व कुमार विश्वास

रायपुर। प्रदेश के हास्य व्यंग कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से गुरुवार को निधन हो गया। मारवाड़ी मुक्तिधाम पर आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए कवि कुमार विश्वास डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पहुंचे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम, विजय शर्मा, ओपी चौधरी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी अंतिम याक्षा में शामिल हुए। पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।