छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने एसीआई में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली। तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें एसीआई में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।।सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था।  भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को वर्ष 2008 में काका हाथरसी से हास्य रत्न पुरुस्कार प्राप्त हुआ था। वर्ष 2012 में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान, अट्टहास सम्मान और संयुक्त राज्य अमेरिका में लीडिंग पोएट ऑफ इंडिया सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।