channel india
500 से अधिक लड़कियों की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार, काम दिलाने का लालच देकर करती थी ऐसा घिनौना काम


रांची। झारखंड में मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार पूनम बराला को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दावा किया है कि प्लेसमेंट एजेंसी चलाकर पूनम बड़े ही शातिर ढंग से लड़कियों की तस्करी कर रही थी। पूनम को मानव तस्करी के आरोप में बीते शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , पुलिस पूछताछ में मानव तस्करी के आरोपी ने पुलिस के समक्ष अनेक राज खोले और बताया कि एक बच्ची को दिल्ली ले जाने के बदले में उसे 40 हजार रुपए का कमीशन प्राप्त होता था।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को रांची पुलिस ने पूनम बराला को रांची एयरपोर्ट से 7 लड़कियों संग गिरफ्तार किया था। सभी लड़कियां खूंटी जिले की हैं, जिन्हें काम दिलाने का लालच देकर एक नाम से हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पूनम इन सभी लड़कियों को अपने साथ ले जा रही थी।
आरोपी द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, वह बीते 8 वर्षों से इस कारोबार में है एवं उसका दिल्ली में दफ्तर भी है। उनकी प्लेसमेंट एजेंसी का नाम पूनम प्लेसमेंट सर्विस है। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि हर लड़की के बदले में उसे कमीशन के रूप में 40 हजार मिलते थे तथा अब तक वह 500 से अधिक लड़कियों की तस्करी कर उन्हें दिल्ली ले जा चुकी है।
