channel india
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने नारायण सिंह चंद्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया , कहा …..


सक्ती (जांजगीर चांपा ) | सक्ती विधानसभा क्षेत्र शक्ति विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के द्वारा सरहर निवासी नारायण सिंह चंद्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय नारायण सिंह चंद्रा के साथ हमारे परिवारिक संबंध थे मेरे पिता स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त एवं नारायण सिंह चंद्रा के पिता अघोरी प्रसाद चंद्रा से परिवारिक राजनीतिक एव घरेलू संबंध रहे हैं तथा हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहता था स्वर्गीय नारायण सिंह चंद्रा क्षेत्र में अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में ग्राम सरहर पंचायत के कई बार सरपंच जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य रह चुके थे वह कृषक नेता के रूप में क्षेत्र में काफ़ी प्रतिष्ठित रहे हैं कृषि उपज मंडी शक्ति के निर्वाचित मंडी सदस्य थे डॉक्टर महंत ने कहा कि नारायण सिंह चंद्रा के निधन पर हमार परिवार एवं हमारे कांग्रेश पार्टी की अपूरणीयक्षति है हम सब इस क्षति को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके मृत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें हम सब इस घड़ी में उनके साथ हैं|
विदित हो कि स्व नारायण सिंह चंद्रा डॉ चरणदास महंत के निकटतम व्यक्तियों में से एक थे तथा डॉ महंत के चुनाव में हमेशा बड़ी भूमिका में रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा सक्रिय रहते थे 73 वर्षीय श्री चंद्रा को क्षेत्र हमेशा याद करेगा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी वासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं
