BREAKING
उत्तराखंड आपदा पर आ सकता है बड़ा फैसला,लापता लोगों को मृत घोषित कर सकती है सरकार



उत्तराखंड|प्रदेश मे आई आपदा ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है,प्रकृति का इस भयावह रूप ने सैकड़ो लोगों कि जिंदगी तबाह कर दी|बता दे उत्तराखंड आपदा को आज 17 दिन पूरे हो चुके है। आपदा वाले दिन से अब तक लापता लोगो को खोजने का प्रयास जारी है|जानकारी के मुताबिक अब तक 70 लोगों के शव और 29 मानव अंग मिल चुके हैं। 136 लोग लापता हैं। अब राज्य सरकार इन सभी लापता लोगों को मृत घोषित करने की तैयारी में है। जल्द ही इसके लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। ऐसा होता है तो इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 206 हो सकती है।आगे भी लापता लोगो कि खोज जारी रह सकता है|सरकार द्वारा कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है,जिसमे लापता लोगों के पक्ष कोई म्हत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है|
मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के मुताबिक, चमोली और आस-पास के इलाकों में लगातार तलाश जारी है। बड़ी संख्या में लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया। इसके बावजूद अभी तक जिन लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल रही है, उन्हें अब मृत घोषित कर दिया जाएगा।सरकार द्वारा जल्द ही यह फैसला लिया जा सकता है\
प्रशासन है अलर्ट
उत्तराखंड के चमोली मे हुये भीषण त्रासदी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गयी है| क्योकि चमोली में रैणी गांव के पास ऋषिगंगा नदी के ऊपर ग्लेशियर टूटने से बनी आर्टिफिशयल झील से अभी भी बड़ा खतरा बना हुआ है। झील का मुंह छोटा होने के चलते पानी का बहाव काफी धीमी गति से हो रहा था। इसके चलते झील टूटने का खतरा बन गया था। ITBP के जवानों ने झील के मुंह को करीब 15 फीट चौड़ा कर दिया है। यहां पानी के जमाव के चलते दबाव बनने लगा था। राज्य आपदा रिसपॉन्स टीम के कमांडेंट नवनीत भुल्लर का कहना है कि अभी झील के मुंह को और चौड़ा करने का काम चल रहा है।उत्तराखंड कि भीषण आपदा के कारण अन्य जगह पर खतरा मंडरा रहा है|
