channel india
आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी, घर से निकलने के पहले जान लें कीमत


रायपुर(चैनल इंडिया)। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। लगातार कुछ दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। बता दें, आज डीजल की कीमत में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब डीजल 82.60 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं पेट्रोल में 26 पैसे बढ़ोतरी बढ़ोत्तरी हुई हैं।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
रायपुर 80.81 83.07
दिल्ली 74.63 84.45
कोलकाता 78.22 85.92
मुंबई 81.34 91.07
चेन्नई 79.95 87.18
(नोट: पेट्रोल पम्प पर जाए तो तेल भरवाने से पहले कीमत अवश्य देखें)
