BREAKING
रायपुर, बिलासपुर व नागपुर रेल मंडल के दैनिक यात्रियों को सौगात… फिर से मिलेगी MST की सुविधा


रायपुर(चैनल इंडिया)। दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रविवार से MST की सुविधा फिर से मिलेगी। SECR ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हजारों रेल यात्रियों को MST की सुविधा मिलने लगेगी।
जोन के तीनों रेल मंडल रायपुर,बिलासपुर, औऱ नागपुर रेल मंडल के यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेगी। अनरिजर्व कोच में MST की सुविधा मिलेगी।
