कवर्धा
कलेक्टर ने लाॅकडाउन के दौरान गुड़ फैक्ट्री,चेक पोस्ट और श्रमिकों व राहगिरों के विश्राम के लिए बने राहत शिविरों का किया अवलोकन!!


कवर्धा(चैनल इंडिया) 03 अप्रैल 2020। राज्य सरकार द्वारा नोवेल कोरोना वायरस कोविड़-19 के पूर्ण नियंत्रण और रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन किया गया है। कबीरधाम कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के साथ संयुक्त रूप से आज शुक्रवार को लाॅकडाउन के दौरान जिले के सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था की जानकारी लेने पंडरिया विकासखण्ड के पांड़ातराई नगर पंचायत, ग्राम कुड़ा, मोहगांव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों को औचक अवलोकन किया। पंडरिया विकासखण्ड के पांडातराई, कुण्डा में संचालित छात्रावास को राहत शिविर बनाया गया है। कलेक्टर श्री शरण ने डोगरियां और मोहगांव में संचालित गुड़ फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होने यहां के श्रमिकों से चर्चा की। पुछताछ के दौरान पता चला कि इस गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकाशं मजदूर उत्तर प्रदेश के मुजफरबाद के रहने वाले। कलेक्टर ने गुड़ संचालक और श्रमिकों से चर्चा की। उन्होने श्रमिकों से चर्चा करते हुए उनके रहने, उपलब्ध राशन समाग्रियों के बारे में जानकरी ली। उन्होने गुड़ फैक्ट्री में कार्यरत सभी श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही जपद पंचायत सीईओ को गुड़ फैक्ट्री में यहां बीच-बीच में आकर श्रमिकों की जानकरी लेेते रहने के लिए निर्देश दिए। मोहगांव में संचालित भिक्षु गुड़ फैक्ट्री में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के श्रमिक मिले। कलेेक्टर ने सभी मजदूरों के यात्रा हिस्ट्री की जानकारी ली। मजदूरो ने बताया कि तीन महीने से भी ज्यादा समय हो गय है,यहां छत्तीसगढ़ आए हुए। इस बीच कोई भी श्रमिक उत्तर प्रदेश या दिल्ली नहीं गए है। कलेक्टर ने यहां भी श्रमिकों के राशन के बारे में जानकरी लेते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
जिले में किसी को अंदर और बाहर नहीं जाने दे- कलेक्टर
कलेक्टर श्री शरण ने आज पंडरिया विकासखण्ड के जिले के अंतिम सीमावर्ती क्षेत्र कवर्धा-मुगेंली मार्ग में बने चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन तक जिले में किसी बाहरी व्यक्ति को ना आने और ना ही जिले के व्यक्तियों को बाहर जाने नहीं देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान अगगर कोई श्रमिक इस जिले की सीमा से होकर अन्य दूसरे जिले और प्रदेश जाने की जानकारी देते है, तब ऐसे परिस्थितियों में तत्काल वाॅटशाॅप ग्रुप के माध्यम से जानकारी दे और तत्काल संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, थाना-चैकी प्रभारी को सुचित करे। ऐसे श्रमिको सबसे पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराने और श्रमिकों के विश्राम के लिए बनाए गए राहत शिविरों में लाॅकडाउन तक रहने के लिए निर्देशित करे। यहां बताया गया कि कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थियों के परिपेक्ष्य में संकटापन्न जरूरत पंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारांे को आवश्यकतानुसार तत्कालिन सहायता प्रदान करने के लिए जिला हेल्प लाईन नम्बर 07741-232609 6265363846, 8959375295, 9425245724 जारी किया है।
