“ICC की कड़ी कार्रवाई: इंग्लैंड पर जुर्माना, WTC रैंकिंग में गिरावट”

नई दिल्ली। लॉर्ड्स टेस्ट में Slow Over Rate के चलते इंग्लैंड पर ICC ने सख्त कार्रवाई की है। टीम के 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक काटे गए हैं और खिलाड़ियों की मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है।
इंग्लैंड तय समय से दो ओवर पीछे रहा, जिससे उनका पॉइंट प्रतिशत गिरकर 66.67% से 61.11% हो गया। इस कारण वे WTC स्टैंडिंग्स में तीसरे स्थान पर खिसक गए, जबकि श्रीलंका दूसरे स्थान पर पहुंच गया। कप्तान बेन स्टोक्स ने सज़ा स्वीकार कर ली है। भारत को कोई सज़ा नहीं मिली।