bihar
सुपौल :नाबालिक लड़की का किया गैंग रेप


सुपौल| 16 साल के नाबलिक लड़की का किया गया अपहरण उसके बाद किया गया गैंगरेप| दोनों आरोपी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया,नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया था, उसके बाद अपहरण कर नाबालिक के साथ कियागया दुष्कर्म| अपनी गन्दी नियत को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी नाबालिक को छोड़ के हुए फरारये पूरा मामला बिहार के सुपौल जिले की है।
मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता (16) पड़ोसी के यहां जा रही थी। इसी क्रम में गांव के ही दो युवकों उमेश यादव और फेको यादव ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इधर, देर शाम से ही लापता होने के कारण परिजन खोजबीन कर रहे थे तो उनकी नजर पीड़िता पर गई। इसके बाद उसे होश में लाया गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। मंगलवार सुबह पीड़िता के परिजन लौकहा ओपी गए तो वहां पुलिस ने परिजनों को प्रताड़ित किया और महिला थाना भेज दिया गया।
वहां से परिजन महिला थाना पहुंचे तो यहां भी उसे टरका दिया गया। बाद में सदर डीएसपी इंद्र प्रकाश को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया और केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
