channel india
करोड़ों के कर्ज में डूबे हैं Sunny Deol, जानिए उनकी संपत्ति का पूरा ब्योरा


नई दिल्ली| एक्टर सनी देओल बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के बाद अब राजनीति में अपना हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव में सनी देओल ने पंजाब के गुरदासपुर से 2019 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।इसी दौरान एक्टर ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था, जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था कि उन पर और उनकी पत्नी पर तकरीबन 53 करोड़ रुपए का कर्ज है। साथ ही उन पर करीब 1 करोड़ रुपए का जीएसटी भी बकाया है।
सनी देओल ने अपनी संपत्ति के ब्योरे में यह भी बताया कि वे कुल 83 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें से तकरीबन 60 करोड़ रुपए की चल और 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास 26 लाख रुपए कैश और 9 लाख रुपए बैंक अकाउंट में है। वहीं उनकी पत्नी पूजा 6 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं, जिसमें से 16 लाख कैश और 19 लाख बैंक में हैं। वहीं उनके पास 1.69 करोड़ की कारें, 1.56 करोड़ की ज्वेलरी, 21 करोड़ की जमीन भी है।
सनी देओल ने बात का भी उल्लेख किया गया है कि सनी और उनकी पत्नी पूजा ने बैंक से तकरीबन 51 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इसके अलावा उनके पर करीब 2.5 करोड़ रुपए का सरकारी कर्ज और एक करोड़ सात लाख रुपए का जीएसटी भी बकाया है।
