channel india
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल का प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सम्मेलन 3 फरवरी को


रायपुर| अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सम्मेलन 3 फरवरी 2021 दिन बुधवार को राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में आयोजित किया गया है|
इस सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन मरकाम मार्गदर्शन प्रदान करेंगे|
