channel india
सचिव और रोजगार सहायक संघ का आज से भुख हड़ताल का आगाज


गरियाबंद। सचिव संघ और रोजगार सहायक संघ आज मंगलवार से भूख हडताल का आगाज कर दिया। प्रांतीय आव्हान पर दोनों संघो ने साथ साथ भूख हड़ताल का आगाज किया है।जिला मुख्यालय मे पंचायत सचिव संघ और ग्राम रोजगार सहायक संघ द्वारा लगातार 17 दिनो से अनवरत काम बंद कलम बंद हड्ताल जारी है और तरह तरह के अनोखे तरिको से शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगो को रख रही लेकिन आज पर्यन्त शासन के द्वारा मांगो को अनदेखा ही किया जा रहा है । ब्लॉक अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने बताया की शासन द्वारा कोई भी सकारात्मक जबाव नही दिया जा रहा है जिसके चलते गरियाबन्द सचिव संघ और ग्राम रोजगार सहायक संघ द्वारा विवशता पुर्वक 12 से 20 जनवरी तक क्रमिक रुप से भुख हड़ताल का आगाज ब्लाक अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने किया जिसमे भागीरथी सिन्हा,ब्लाक सचिव संतराम सिन्हा,रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष दिनेश कश्यप,उत्तम निर्मलकर,शंकरलाल शामिल है जिसके लिये पुर्ण रुप से शासन प्रशासन जिम्मेदार है ।
इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ गरियाबन्द के पदाधिकारी जिला सहसचिव दिलिप खरे संरक्षक होरीलाल शर्मा,सचिव संतराम सिन्हा,किशन साहु,लोकसिन्ह यादव,तिजु चौहान,शत्रुघन साहु, द्वारिका राठौर,परमेश्वर ठाकुर,कन्हैयालाल ध्रुव,गीताराम मरकाम उमाशन्कर नागेश,निशा पटेल,सुभान्गी उपाध्याय,चन्द्रिका नेताम,रोशन साहु,भगवती ध्रुव,चैतराम साहु, शिवरतन नेताम,बलराम पटेल,रोजगार सहायक संघ से ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कश्यप उपाध्यक्ष शंकरलाल,सचिव आशकरण निषाद,कोषाध्यक्ष यशवंत साहु,योगेंद्र यादव,दयावती साहु,इंदिरा पटेल,डायमण्ड,चित्ररेखा,रोमन विश्वकर्मा,निलकन्ठ,घनश्याम साहु,पायल खापर्डे,दुलेश्वर,भेश्वर ओमप्रकाश, उत्तम और अन्य सचिव,रोजगार सहायक साथी उपस्थित थे !यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कंचन कुमार नायक द्वारा दी गई |
