channel india
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद खुद सिल रहीं मास्क…पढ़ें पुरी खबर।


नई दिल्ली | कोरोना से जंग जीतने के लिए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्म पत्नी सविता कोविंद भी अब मुहिम से जुड़ रही है | उन्होने खुद अपने हाथो से सिलाई कर मास्क तैयार किया |
एक तरफ पूरा विश्व कोरोना वायरस के खौफ से पूरी तरह से त्रस्त है, जिसे लेकर पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है। पूरा विश्व इस संक्रमण से बचने के लिए दिन रात लगें हैं, कई देश इस महामारी से बचने के लिए, अपने देश मे लॉकडाउन जारी किये है , इस समय पूरे विश्व के साथ साथ भारत भी कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार हो या आम नागरिक सभी कोशिशों में लगे हुए है।इस महामारी को देखते हुए भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद भी आगे आई हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद खुद मास्क सिल रही हैं।
आप को बतादें राष्ट्रपति भवन के शक्ति हाट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद खुद मास्क सिल रही हैं।कोरोना के खिलाफ उनकी इस सादगी भरे प्रयास को देख हर कोई दंग रह गया।आप को जानकर हैरानी होगी कि वे खुद भी कपड़े का बना मास्क पहने हुए नजर आईं। शक्ति हाट में शामिल लोग उनके इस पहल से काफी प्रभावित हुए। सविता कोविंद जो मास्क सिल रही हैं वह दिल्ली के अलग-अलग शेल्टर होम भिजवाए जाएंगे।
देश की पहली महिला सविता कोविंद खुद कपड़े का बना लाल रंग का मास्क लगाए शक्ति हाट में मास्क सिलती नजर आईं। यह मास्क दिल्ली के अलग-अलग शेल्टर होम भिजवाए जाएंगे। सविता कोविंद की इस पहल के जरिए संदेश दिया है कि हर कोई कोरोना वायरस से लड़ सकता है। इस मुहिम में हर कोई अपना योगदान दे सकता है।
शक्ति हाट में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही वह भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने पर मास्क जरूर लगाएं। गौरतलब है हम आप लॉक डाउन के
सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देशों का क्या सही ढंग से पालन कर रहें है,आज हम आप को खुद से सोचना है इस गम्भीर समस्या से निपटने के लिए ।
