channel india
Sandeep Nahar Sucide Case: बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने किया सुसाइड, मौत से पहले FB पर पोस्ट की वीडियो


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने सुसाइड कर लिया है। संदीप का शव पुलिस को उनके मुंबई स्थित घर से मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदीप ने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने शादीशुदा जिंदगी में परेशानी के कारण आत्महत्या कर लेने की बात कही थी। बता दें संदीप ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके दोस्त का किरदार निभाया था।
सुसाइड करने से पहले संदीप नाहर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। वहीं एक नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब जीने की चाह नहीं रही। जिंदगी में काफी सुख-दुख देखे, हर तकलीफ का सामना किया। लेकिन आज मैं जिस ट्रामा में गुजर रहा हूं, वह बर्दाश्त के बाहर है। मैं जानता हूं कि सुसाइड करना कायरता है, मुझे जीना था लेकिन ऐसे जीने का क्या फायदा जहां सुकून और खुद की इज्जत ना हो। संदीप ने कहा मेरी पत्नी कंचन शर्मा हाइपर नेचर की है। उसकी पर्सनालिटी और मेरी अलग है, रोज सुबह-शाम की कलह मेरी अब सुनने की शक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कंचन की इसमे कोई गलती नहीं है। उसका व्यवहार ऐसा है कि उसको सब नॉर्मल लगता है, लेकिन मेरे लिए यह नार्मल नहीं है
आपको बता दें कि, एक्टर संदीप नाहर चंडीगढ़ के रहने वाले थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो मुंबई आ गए। जहां उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। नाहर 2016 में सुशांत सिंह की मूवी ‘एम.एस.धोनी’ में नजर आए थे। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने भुट्टा सिंह का किरदार निभाया था। वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और रैपर बादशाह की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में भी काम किया।
