क्राइम
रायपुर ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म!!


रायपुर(चैनल इंडिया)21/04/2020- लॉकडाउन के बीच राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है| बच्ची(पीड़िता) के पिता के मित्र ने घर मे पीड़िता को अकेला पाकर इस दुष्कर्म को अंजाम दिया| आरोपी प्रदीप चौधरी को डीडी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी इलाहाबाद यूपी का निवासी बताया जा रहा है, महादेव घाट रोड स्थित सत्यम विहार कॉलोनी में धोबी का काम करता था |

