BREAKING
रायपुर बना मेट्रोसिटी के बदमाशों का अड्डा, जानें पूरा मामला


रायपुर(चैनल इंडिया)। राजधानी रायपुर अब मेट्रोसिटी के बदमाशों का अड्डा बन रहा है। आज मुंबई पुलिस ने दबिश देकर तीन बदमाशों को दबोचा है। तीनों आरोपी तेलीबांधा इलाके में छिपे हुए थे।
जानकारी के अनुसार मौलीपारा स्थित घर से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों पर फायरिंग और अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी मुंबई में वारदात को अंजाम देकर रायपुर में छुपे हुए थे।
वहीं आरोपियों के ठिकानों के बारे में पता चलते ही टीम ने तेलीबांधा पुलिस के साथ कार्रवाई की। फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस कार्रवाई कर रही है।
