channel india
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए छत्तीसगढ़ का हाल


रायपुर(चैनल इंडिया)। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। लगातार कुछ दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज डीजल की कीमत में 24 से 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी।
जानें महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
रायपुर 81.36 83.59
दिल्ली 74.88 84.70
कोलकाता 78.47 86.15
मुंबई 81.60 91.32
चेन्नई 80.19 87.40
(नोट: पेट्रोल-डीजल पम्प पर जाकर स्वयं चेक करें।)
