channel india
लॉ की छात्रा को शख्स ने दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट, वजह जान चौंक जाएंगे आप


अहमदाबाद| अहमदाबाद के उस्मानपुरा इलाके से एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने एक लॉ की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अश्लील हरकतों के लिए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को उसके बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर ढूंढ़ निकाला। वह गांधीनगर के कलोल तालुका के बलवा गांव का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक चिराग भाटी शादीशुदा है।
उसने अपनी हरकत के बाद दलील दी है कि सेक्स की कमी की वजह से उसने यह काम किया। वहीं 21 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि चिराग भाटी के मन में इस घटना के बाद कोई पश्चाताप नहीं है। पीड़ित छात्रा भोपाल की रहने वाली है और यहां एलएलबी कर रही है। उसने शुक्रवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
