channel india
जनपद पंचायत कार्यालय के चपरासी ने लगाई फाँसी, कारण अज्ञात… जांच में जुटी पुलिस


गरियाबंद। गुरूवार को ग्राम सढ़ौली निवासी 42 वर्षीय मधुसुदन ध्रुव पिता स्व. तुकाराम ध्रुव ने अज्ञात कारणो से फासी लगा दी। सुबह 7ः30 बजे ग्रामीणो ने उसका शव गांव से दो किमी दूर तिरऊ मोड़़ के पास एक आम पेड़ में लटके हुए देखा। जिसकेे बाद इसकी सुचना परिजनो और पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौंप दिया।
बताया जाता है कि मृतक मधुसुदन ध्रुव जनपद पंचायत कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत था। बिते कई महिनो से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। संभवत यही घटना का कारण हो सकता है। थाना प्रभारी वेदवदी दरियो ने बताया कि पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मौके पर सुसाइड नोट या अन्य कोई सामाग्री बरामद नही हुई। परिजनो और ग्रामीणो से पुछताछ के बाद घटना कारण स्पष्ट होगा।
