channel india
कबीरधाम जिले में हुई रिकार्ड तोड़ धान की खरीदी,जिले के 94 हजार 772 किसानों को 701 करोड़ 89 लाख रूपए का धान का भुगतान जारी


कवर्धा। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक पंजीकृत किसानों से सर्वाधित धान की खरीदी कर ली गई है। धान खरीदी के शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 94 हजार 7 सौ 72 किसानों से 38 लाख 22 हजार क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में महज 46 हजार 501 किसानो से सिर्फ 16 लाख 97 हजार धान की खरीदी की गई थी।
धान खरीदी के एवज में जिले के 94 हजार 772 पंजीकृत किसानों को 701 करोड़ 89 लाख रूपए उनके बैंक खातों के माध्यम से भूगतान कर लिया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में 31 लाख 401 हजार क्विंटल धान का उपार्जन अनुमानित है। इस अनुमानित लक्ष्य के तुलना में जिले में अब तक लगभग 38 लाख 22 हजार क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले के 94 धान खरीदी केन्द्रों में शांति और सुचारू रूप से धान की खरीदी प्रक्रिया को लेकर पंजीकृत किसानों के चेहरे में खुशी देखी जा रही है।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित धान खरीदी समय पर जिले के सभी पंजीकृत किसानों से पूरी धान की खरीदी कर ली जाएगी। उन्होने कहा कि जिले में धान खरीदी के लिए जूट और प्लास्टिक के बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा समिति को मांग और आवश्यकतानुसार किसानों के लिए बारदाना की आपूर्ति की जा रही है।
कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए कबीरधाम जिले में कुल 1 लाख 712 किसानों का पंजीयन किया गया, जो गतवर्ष पंजीकृत कृषक संख्या 85 हजार 472 की तुलना में लगभग 17.83 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कुल 1 लाख 10 हजार हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया है, जो गतवर्ष की तुलना में लगभग 9.71 प्रतिशत अधिक है।
इस वर्ष गिरदावरी के माध्यम से जिले में लगभग 16 हजार 991 नवीन किसानों के 11हजार 561 हेक्टेयर नवीन रकबे का भी पंजीयन किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के पंजीकृत 1 लाख 712 कृषको में तक लगभग 94 हजार 772 किसानों से लगभग 38 लाख 22 हजार क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। गतवर्ष इसी अवधि में 46 हजार 501 किसानों से 16 लाख 97 हजार क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था।इस प्रकार गतवर्ष की तुलना में अब तक लगभग 103.81 प्रतिशत अधिक कृषकों से धान का उपार्जन किया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में अब तक लगभग 94.1 प्रतिशत पंजीकृत किसानों अपने धान का विक्रय कर चुके है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक जिले के शेष किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
जिले में धान बेचने वाले कृषकों को विक्रय किए गए धान के एवज में अब तक 701 करोड़ 89 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कबीरधाम जिले में 31 लाख 401 हजार क्विंटल धान का उपार्जन अनुमानित है। इस अनुमानित लक्ष्य के तुलना में उक्त अनुमान के विरूद्ध जिले में अब तक लगभग 38 लाख 22 हजार क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।
