छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील अकलतरा ने वादा निभाओ रैली निकालकर सौपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा से राजेश राठौर की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा। प्रदेश के शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता लंबित एरियर्स सहित अन्य ज्वलंत मुद्दे के त्वरित निराकरण हेतु छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज अकलतरा तहसील शाखा के समस्त कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी बाइक रैली निकालकर ग्यारह सूत्रीय मांग को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय ब्लॉक ऑफिस से एकत्र होकर आंबेडकर चौक आजाद चौक शास्त्री चौक होते हुए एस डी एम कार्यालय पहुंचकर विधान सभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी लागू करने ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल हलधर सिंह वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रीय प्रवीण दूबे लिपिक संघ महासचिव अनुभव तिवारी राम शरण सिंह सर्वा ओमप्रकाश राठौर कृष्णकुमार यादव ईश्वरी कश्यप अमित धीरही लक्ष्मण रात्रे रूपेश सिंह दामोदर चौधरी रमाकांत परौहा अश्वनी पटेल इदरीश खान नरेन्द्र कुमार डहरिया ललित मरकाम ओमप्रकाश चंद्राकर मुनीश कैवर्त उपेन्द्र धीवर अरूण धीवर संतोष कुमार धीवर अरूण सिदार मनहरण सिंह मरकाम धनेश राम वर्मा रजनीकांत धीवर अर्जुन झाडे गजाधर सिंह मरकाम संतोष साहू कृष्ण कुमार महन्त गोपेश पाटले अविनाश खण्डेल ज्योत्सना सिंह चंदेल संतोषी कौशिक पल्लवी सिंह सुधा सिंह सुनिता राठौर सरिता निर्मलकर रश्मि सिंह रीना बैंस योगद्रपाल मिरि वीरेंद्र शांडिल्य सूरज साहू जन्मेजय राठौर संजय शर्मा विमलेश महिपाल जागेश्वर प्रधान अब्दुल कलीम खान प्रदीप शर्मा विवेक चंदेल पवन साहू रघुन्नदन यादव डी आर भारते संतोष मरावी अनिल बंजारे सुखदेव टंडन सुरेन्द्र बरगाह प्रधान सिद्धार्थ कुर्रे उमाशंकर निर्मलकर संतोष ध्रुव मंगल चौहान अजय चंद्रप्रताप जयपाल मार्बल पुष्पेंद्र जोगी शैलेंद्र कुंभकार संजय राठौर ओंकार कैवर्त सहित शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग प्रधान पाठक कल्याण संघ लिपिक वर्ग संघ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समस्त कर्मचारी संगठन शामिल थे।