खबरे छत्तीसगढ़
AICC उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई षड्यंत्र के विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में दिया गया एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन आज के धरना प्रदर्शन में प्रदेश के आबकारी एवम उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी रहे मौजूद


बीजापुर:-जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आज जिला मुख्यालय बीजापुर में AICC के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई षड्यंत्र के विरोध में आज दिनांक13/06/2022 प्रातः 11बजे मुँह में काली पट्टी बांध कर मौन धरना प्रदर्शन किया गया
जिला मुख्यालय बिजापुर में आयोजित आज के धरना प्रदर्शन में आबकारी एवम उद्योग मंत्री कवासी लखमा,बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी,विधानसभा प्रभारी श्रीमती रुक्मणि कर्मा, राजकुमार तामो, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष लालू राठौर, कृषक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष बसंत राव ताटी,बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्या व जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,के साथ जिला कांग्रेस कमेटी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी,सेवादल,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई,जिला पंचायत,नगरपालिका,नगर पंचायत जनपद पंचायत सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

