प्रिंस हैरी की बड़ी हार, अब सरकारी खर्च पर नहीं मिलेगी सिक्योरिटी, कोर्ट ने अपील की खारिज

नई दिल्ली। अदालत में हार के बाद प्रिंस हैरी ने कहा कि वे अपने परिवार से सुलह करना चाहते हैं। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने शुक्रवार 2 मई को कहा कि अब और लड़ाई जारी रखने का कोई मतलब नहीं है और वे अपने परिवार से सुलह करना चाहते हैं। कोर्ट ऑफ अपील में वह सरकारी सिक्योरिटी वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे जिसे यूनाइटेड किंगडम की अपील कोर्ट ने खारिज कर दिया। प्रिंस हैरी ने यूके सरकार के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसके तहत शाही कर्तव्यों से हटकर अमेरिका जाने के बाद सरकारी खर्च पर उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था।
कोर्ट केस के चलते पिता के साथ टकराव :
ड्यूक ऑफ ससेक्स ने कहा कि कोर्ट में हारने के बाद अब उनके पास कुछ नहीं रह गया है। अब ऐसे में वह अपने पिता के साथ सुलह चाहते हैं। इसी केस के चलते प्रिंस चार्ल्स की अपने 76 वर्षीय पिता किंग चार्ल्स तृतीय के साथ टकराव हो गया। कोर्ट में केस हारने के बाद उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि अब उनके पिता की कितनी जिंदगी बची है लेकिन अब वह सुलह चाहते हैं। हालांकि प्रिंस हैरी का कहना है कि उनके पिता उनसे सुरक्षा के इस मसले के चलते बात नहीं करेंगे। उनके पिता का एक अज्ञात कैंसर का इलाज हो रहा है। पिछले साल की शुरुआत में उनके इलाज के बाद से हैरी ने उनसे एक बार छोटी-सी मुलाकात की थी।
कोर्ट में केस हारने के बाद प्रिंस हैरी का कहना है कि अब उन्हें अपने परिवार को यूके सुरक्षित ले जाना असंभव होगा। उनके लिए आगे का रास्ता इसलिए भी मुश्किल लग रहा क्योंकि बकिंघम पैलेस ने कोर्ट के फैसले को लेकर अपने समर्थन का संकेत दिया था। हैरी ने बार-बार कहा कि उनकी सुरक्षा वापस लेने का निर्णय महल के अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें और उनकी पत्नी को नियंत्रित करने के प्रयास में लिया गया था, भले ही इससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई हो। बता दें कि करीब पांच साल पहले वर्ष 2020 में एक सरकारी समिति ने फैसला किया था कि जब-जब प्रिंस हैरी यूके आएंगे, तब-कब सिक्योरिटी व्यवस्था पर फैसला लिया जाएगा। प्रिंस हैरी के मुताबिक इस कमेटी में बकिंघम पैलेस के दो प्रतिनिधि शामिल हैं जिन्होंने यूके में उनकी सुरक्षा का रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हैरी का कहना है कि राजा सिक्योरिटी के इस मुद्दे को हल कर सकते थे। अब प्रिंस हैरी ने यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) और होम सेक्रेटरी Yvette Cooper को इस प्रक्रिया की समीक्षा करने का आदेश देने का आग्रह किया है।