भारत की बुलेट ट्रेन में दौड़ेगी जापान की नई E10 शिंकानसेन, 2030 से शुरू होगा संचालन

E10 Shinkansen

भारत की बुलेट ट्रेन में दौड़ेगी जापान की नई E10 शिंकानसेन, 2030 से शुरू होगा संचालन

नई दिल्ली। भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर अब जापान की नई E10 शिंकानसेन ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह अत्याधुनिक ट्रेनें जापान में 2030 में लॉन्च की जाएंगी और उसी के साथ भारत में भी इनका संचालन शुरू किया जाएगा।

शुरुआत में इस रूट पर E5 मॉडल की बुलेट ट्रेन से ट्रायल रन किए जाएंगे, जिसकी योजना 2026-27 के आसपास गुजरात सेक्शन में बनाई गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से E10 ट्रेनें शामिल की जाएंगी। E10 सीरीज की ट्रेनें न सिर्फ ज्यादा तेज़ (लगभग 400 किमी/घंटा) होंगी, बल्कि यात्रियों के लिए और भी अधिक आरामदायक और आधुनिक तकनीकों से लैस होंगी। इनमें बेहतर ब्रेक सिस्टम, ऊर्जा दक्ष तकनीक, आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट और USB चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर शामिल होंगे।

इस परियोजना के तहत 21 किलोमीटर लंबी समुद्र के नीचे की सुरंग, 310 किलोमीटर वायाडक्ट और कई पुलों का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। जापान के सहयोग से चल रही यह परियोजना भारत के रेल नेटवर्क के भविष्य को नई रफ्तार देने जा रही है।