नगर पालिका अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता को एन.एस.यू.आई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया



सूरजपुर|संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े की अनुशंसा पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एन.एस.यू.आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भटगांव नगर पंचायत के युवा अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है| सूरज कुमार गुप्ता एन एस यू आई के भटगांव विधानसभा उपाध्यक्ष के दाइत्व का निर्वाह कर चुके है| सूरज कुमार गुप्ता को प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर क्षेत्र के छात्र नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.

