channel india
नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने नगर पालिका, तिरंगा चौक और शहीद स्मारक चौक में फहराया तिरंगा


गरियाबंद| गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने तीन अलग अलग स्थानों में ध्वजारोहण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद कार्यालय गरियाबंद व, नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक और शहीद स्मारक चौक मे तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें भी दी। झंडा फहराने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम संदेश का तिरंगा फहराया भी किया। तत्पश्चात उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान का प्रतीक है जो हमे सद्भाव, भाइचारे और समानता के साथ रहने की सीख और अधिकार प्रदान करता हैं। हम सभी को आपसी भेदभाव और मतभेद भुलाकर एक एकजुट होकर रहना चाहिए।
नपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि राष्ट्रीय पर्व का यह दिन हमारे देश की महान विभूतियों के योगदान को याद करने का है जिन्होंने देश के स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। ऎसे महान महान विभूतियों के पराक्रम को आज नमन करने की जरूरत है।
इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर , नपा सभापति आसिफ़ मेमन, पार्षद विष्णु मरकाम, श्रीमति गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल सिन्हा, नीतु देवदास, पार्षद रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, श्रीमति प्रतिभा पटेल, श्रीमति ज्योति साहनी, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर, एल्डरमैन हरीश भाई ठक्कर, रमेश मेश्राम, नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, इंजीनियर अश्विनी वर्मा, हरीश मांझी, लेखापाल पुरूषोत्तम चंद्राकर, श्रीमति सपना मिश्रा, श्रीमति मंजुला मिश्रा, भूपेंद्र कश्यप सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।
