धर्म परिवर्तन कर बनाए गए फर्जी SC प्रमाणपत्र होंगे रद्द: फडणवीस

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि जो लोग हिंदू, बौद्ध या सिख धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म में गए हैं और SC प्रमाणपत्र हासिल किया है, उनके प्रमाणपत्र रद्द किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकारी नौकरी, आरक्षण और चुनावी लाभ भी रद्द किए जा सकते हैं। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर लिया गया है, जिसमें SC आरक्षण सिर्फ हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के लोगों को मान्य है। सरकार फर्जी प्रमाणपत्र और जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून लाने की तैयारी में है।