channel india
करीना कपूर खान और सैफ के आंगन आया दूसरा नन्हा मेहमान


बॉलीवुड के चर्चे मे रहने वाले कपल करीना कपूर खान ऑर सैफ के घर नन्हें मेहमान ने सिरकत की है,करीना कपूर खान के दूसरी बार माँ बनने की खबर मिलते ही फैंस द्वारा शुभकामनाए देने ऑर प्रतिक्रियाएँ मिलना जारी है|मिली जानकारी के अनुसार करीना मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शनिवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक बच्चे की तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया करीना कपूर ऑर सैफ के जीवन मे आया दूसरा नन्हा मेहमान
पर इसके नाम के कयास लगने शुरू हो गए हैं। दरअसल करीना और सैफ के पहले बेटे तैमूर का नाम काफी विवादों में रहा था। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि करीना अपने दूसरे बेटे का नाम फैज रख सकती हैं।यह नाम सैफ ने तैमूर के समय सुझाया था लेकिन तब करीना को यह खास पसंद नहीं आया था। 2018 में एक वीडियो इंटरव्यू में करीना ने कहा था, ‘मेरे अस्पताल जाने से एक रात पहले सैफ ने पूछा था ‘क्या यह लड़का है? क्या तुम वाकई ऐसा चाहती हो? चलो उसका नाम बदलते हैं और उसे फैज बुलाते हैं। यह बहुत रोमांटिक है।’
करीना कपूर खान के दूसरे बेटे के जन्म लेने के बाद बहुत सी बातों को लेकर फैंस के बीच चर्चाए भी शुरू होने चालू हो गया है|खास कर कपूर खान के बेटे की खूबसूरती को लेकर क्योकि करीना के पहले बेटे तैमूर खान के क्यूत्नेस के कई लोग कायल है| ऐसे मे दूसरे बेटे की खूबसूरती का प्रश्न उठना स्वाभाविक है|
