BREAKING
केंद्र के कृषि कानून वापसी पर कंगना रनौत नाराज, सोनू सूद ने जताई खुशी, जानिए सेलेब्स ने क्या कहा?


नई दिल्ली(चैनल इंडिया)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने राष्ट्र ने नाम संबोधन में बिल वापस लेने की घोषणा की। अब इस महीने के अंत में संसद सत्र के दौरान संवैधानिक तरीके से निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस फैसले पर आम नागरिकों से लेकर सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?
तापसी पन्नू ने जताई खुशी
एक्ट्रेस तापसी पन्नू कृषि कानून के रद्द करने के पक्ष में थीं। उन्होंने कानून रद्द होने के बाद ट्विटर पर गुरुपूर्णिमा की बधाई दी। बाद में यूजर्स ने उनके ट्वीट को कृषि कानून के फैसले से जोड़ना शुरू किया।
Also….. Gurpurab diyaan sab nu vadhaiyaan 🙏🏽 https://t.co/UgujPdw2Zw
— taapsee pannu (@taapsee) November 19, 2021
सोनू सूद ने पीएम मोदी का जताया आभार
सोनू सूद ने ट्वीट किया, यह एक अद्भुत खबर है। शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी जी। कृषि कानून को वापस लेने के लिए। शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से उचित मांगों को उठाने के लिए किसानों का धन्यवाद। आशा है कि आप श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी लौटेंगे।
This is a wonderful news!
Thank you,@narendramodi ji, @PMOIndia, for taking back the farm laws. Thank you, farmers, for raising just demands through peaceful protests. Hope you will happily return to be with your families on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji today.— sonu sood (@SonuSood) November 19, 2021
ऋषा चड्ढा ने किया ट्वीट
ऋचा चड्ढा ने कृषि कानून रद्द से जुड़े कई ट्वीट को रिट्वीट किया। ऋचा ने एक ग्रीन टीशर्ट वाली फोटो शेयर की है। जिसमें कैप्शन लिखा कि सरबत दा भला। वहीं एक्ट्रेस हिमांशी खुरानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी राय रखीं।
Sarbat da bhala! 🙏🏽#OOTD 💪🏼👏🏽 pic.twitter.com/WEYRcD6Qx5
— RichaChadha (@RichaChadha) November 19, 2021
कंगना रनौत भड़की
कंगना रनौत कृषि कानूनों की वापसी पर भड़क गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दुखद, शर्मनाक और गलत। अगर संसद में बैठी सरकार की बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें, तो यह एक जिहादी देश है। उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।

channelindia.news
