channel india
भूखे प्यासे मरने मजबूर हैं जजावल के प्रवासी मजदूर


भैयाथान /सूरजपुर | जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के जजावल मे क्वारेंटाइन में रखे गये प्रवासी मजदूर भूखे प्यासे मरने को मजबूर हैं। उनकी माँग है कि अगर उनके भोजन की व्यवस्था नही की जा सकती तो उन्हें उनके राज्य भेज दिया जाये।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस जांँच करने पहुँची स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने एक प्रवासी मजदूर को कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि कर कुछ लोगों को रायपुर एम्स ले गये। जबकि बाकी मजदूर को जजावल में ही रखा गया है। यहाँ उनकी देखरेख में लगे अधिकारियों के लिये तो भोजन का प्रबंध कर दिया जाता है लेकिन मजदूरों के पास खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते मजदूर भूखे मरने को विवश हैं। उन मजदूरों का कहना है कि अगर आप खाने का व्यवस्था नहीं दे पा रहे हैं तो हमें अपने राज्य को सौंप दीजिये। प्रवासी मजदूरों के लिये भोजन आवास की व्यवस्था करने में शासन असमर्थ नजर आ रही हैं आपको बता दें कि यह वही मजदूर है जो कुछ दिन पहले राजनांदगांव से यहां तक आए थे
