channel india
भारत ने चीनी सैनिक को लौटाया वापस, गलती से एलएसी पार कर सीमा में घुसे थे


लद्दाख| पूर्वी लद्दाख में शुक्रवार को पकड़े गए ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के सैनिक को आज भारतीय सेना ने वापस चीन को वापस सौंप दिया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीनी सैनिक 8 जनवरी को गलती से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार करके भारतीय सीमा में घुस आया था।
चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) के सैनिक को शुक्रवार सुबह पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो के दक्षिणी किनारे वाले क्षेत्र में पकड़ा गया। चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय हिस्से में आ गया था। सूत्रों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में सुबह 10:10 बजे पर चुशूल-मोल्दो सीमा स्थल पर भारतीय सेना ने सैनिक को चीन को सौंप दिया|
